Saturday, April 6, 2013

यूँ न मिल मुझ से ख़फ़ा हो जैसे : एहसान दानिश




यूँ न मिल मुझ से ख़फ़ा हो जैसे 
साथ चल मौज़-ए-सबा हो जैसे 

लोग यूँ देख कर हँस देते हैं 
तू मुझे भूल गया हो जैसे 

इश्क़ को शिर्क की हद तक न बड़ा 
यूँ न मिल हमसे ख़ुदा हो जैसे 

मौत भी आई तो इस नाज़ के साथ 
मुझपे एहसान किया हो जैसे 

ऐसे अंजान बने बैठे हो 
तुम को कुछ भी न पता हो जैसे 

हिचकियाँ रात को आती ही रहीं 
तू ने फिर याद किया हो जैसे 

ज़िन्दगी बीत रही है "दानिश" 
एक बेजुर्म सज़ा हो जैसे


yuu.N na mil mujh se Khafaa ho jaise 
 

yuu.N na mil mujh se Khafaa ho jaise 
saath chal mauj-e-sabaa ho jaise 

log yuu.N dekh kar ha.Ns dete hai.n 
tuu mujhe bhuul gayaa ho jaise 

ishq ko shirk kii had tak na ba.Daa 
yuu.N na mil hamase Khudaa ho jaise 

maut bhii aa_ii to is naaz ke saath 
mujhape ehasaan kiyaa ho jaise 

aise a.njaan bane baiThe ho 
tum ko kuchh bhii na pataa ho jaise 

hichakiyaa.N raat ko aatii hii rahii.n 
tuu ne phir yaad kiyaa ho jaise 

zindagii biit rahii hai "daanish" 
ek bejurm sazaa ho jaise 

जन्म: 1914 निधन: 1982
अहसान दानिश का जन्म मेरठ के गाँव में एक मजदूर परिवार में हुआ; आपकी शिक्षा बहुत अधिक नहीं थी; आप ने ग़रीबी से लड़ते हुए जो भूख-प्यास और परेशानियाँ देखीं उन्ही को अपनी शायरी में कहा। इसीलिए आपको शायरे-मजदूर के उपनाम से भी जाना जाता है

No comments:

Post a Comment