Saturday, April 26, 2014

मुद्दत हुई है यार को मेहमाँ किये हुए / ग़ालिब



मुद्दत हुई है यार को मेहमाँ किये हुए 
जोश-ए-क़दह[1] से बज़्म-ए-चिराग़ां किये हुए 

करता हूँ जमा फिर जिगर-ए-लख़्त-लख़्त[2] को 
अर्सा हुआ है दावत-ए-मिज़गां[3] किये हुए 

फिर वज़ा-ए-एहतियात से रुकने लगा है दम 
बरसों हुए हैं चाक गिरेबां किये हुए 

फिर गर्म-नाला हाये-शररबार[4] है नफ़स 
मुद्दत हुई है सैर-ए-चिराग़ां[5] किये हुए 

फिर पुर्सिश-ए-जराहत-ए-दिल[6] को चला है इश्क़ 
सामान-ए-सद-हज़ार-नमकदां[7] किये हुए 

फिर भर रहा है ख़ामा-ए-मिज़गां[8] ब-ख़ून-ए-दिल 
साज़-ए-चमन-तराज़ी-ए-दामां[9] किये हुए 

बाहमदिगर[10] हुए हैं दिल-ओ-दीदा फिर रक़ीब 
नज़्ज़ारा-ओ-ख़याल का सामां किये हुए 

दिल फिर तवाफ़-ए-कू-ए-मलामत[11] को जाये है 
पिंदार[12] का सनम-कदा[13] वीरां किये हुए 

फिर शौक़ कर रहा है ख़रीदार की तलब 
अर्ज़-ए-मताअ़ ए-अ़क़्ल-ओ-दिल-ओ-जां[14] किये हुए 

दौड़े है फिर हरेक गुल-ओ-लाला पर ख़याल 
सद-गुलसितां निगाह का सामां किये हुए 

फिर चाहता हूँ नामा-ए-दिलदार[15] खोलना 
जां नज़र-ए-दिलफ़रेबी-ए-उन्वां किये हुए 

माँगे है फिर किसी को लब-ए-बाम[16] पर हवस[17] 
ज़ुल्फ़-ए-सियाह रुख़ पे परेशां[18] किये हुए 

चाहे फिर किसी को मुक़ाबिल[19] में आरज़ू
सुर्मे से तेज़ दश्ना-ए-मिज़गां[20] किये हुए 

इक नौबहार-ए-नाज़[21] को ताके है फिर निगाह 
चेहरा फ़ुरोग़-ए-मै से गुलिस्तां किये हुए 

फिर जी में है कि दर पे किसी के पड़े रहें 
सर ज़रे-बार-ए-मिन्नत-ए-दरबां किये हुए 

जी ढूँढता है फिर वही फ़ुर्सत, कि रात दिन 
बैठे रहें तसव्वुर-ए-जानां[22] किये हुए 

"ग़ालिब" हमें न छेड़ कि फिर जोश-ए-अश्क[23] से 
बैठे हैं हम तहय्या-ए-तूफ़ां[24] किये हुए

शब्दार्थ:
  1. ↑ प्यालों की भरमार से
  2. ↑ ज़िगर के टुकड़ों को
  3. ↑ पलकों की दावत(जो जिगर खिलाकर की जाती है)
  4. ↑ आग बरसाने वाले से आर्तनाद में लीन
  5. ↑ दीपोत्सव की सैर
  6. ↑ दिल के घाव का हालचाल पूछना
  7. ↑ लाख़ों नमकदान लिए हुए
  8. ↑ पलकों की लेखनी
  9. ↑ दामन पर फूलों के चमन खिलाने का प्रबंध
  10. ↑ आपस में
  11. ↑ प्रेयसी की गली(जहाँ धिक्कार मिलता है)
  12. ↑ अहम
  13. ↑ देवालय
  14. ↑ बुद्धी, ह्रदय और प्राणों का समर्पण
  15. ↑ प्रियतम का पत्र
  16. ↑ होठों पर
  17. ↑ तीव्र लालसा
  18. ↑ कोली ज़ुल्फ़ें चेहरे पर बिखेरे हुए
  19. ↑ (अपने) सामने
  20. ↑ पलकों की कटार
  21. ↑ जवानी की बहार
  22. ↑ प्रेयसी की कल्पना
  23. ↑ आँसुओं का उबाल
  24. ↑ तूफ़ान बरपा करने का दृढ़ निश्चय

muddat huii hai yaar ko mahamaa.N kiye hue
josh-e-qadah se bazm charaaGaa.N kiye hue 
[qadah=goblet ] 

karataa huu.N jamaa phir jigar-e-laKht-laKht ko
arsaa huaa hai daavat-e-mizshgaa.N kiye hue 
[laKht=piece, mizshgaa.N=eyelid ] 

phir vazaa-e-ehatiyaat se rukane lagaa hai dam
baraso.n hue hai.n chaak girebaa.N kiye hue 
[vazaa=conduct/behaviour, ehatiyaat=care, chaak=torn, girebaa.N=collar ] 

phir garm_naalaa haaye sharar_baar hai nafas
muddat huii hai sair-e-charaaGaa.N kiye hue 
[sharar_baar=raining sparks of fire, nafas=breath ] 

phir pursish-e-jaraahat-e-dil ko chalaa hai ishq
saamaa.N-e-sad_hazaar namak_daa.N kiye hue 
[pursish=enquiry, jaraahat (or jiraahat)=surgery, sad=hundred] 
[namak_daa.N=container to keep salt ] 

phir bhar rahaa huu.N Khaamaa-e-mizshgaa.N baa_Khuun-e-dil
saaz-e-chaman_taraazii-e-daamaa.N kiye hue 
[ Khaama=pen, mizhgaa.N=eyelid, saaz=disposition, taraazii=consenting ] 

baa_ham_digar hue hai.n dil-o-diidaa phir raqiib
nazzaaraa-o-Khayaal kaa saamaa.N kiye hue 
[ham_digar=mutual/in betveen, saamaa.N=confront ] 

dil phir tavaaf-e-kuu-e-malaamat ko jaaye hai
pi.ndaar kaa sanam_kadaa viiraa.N kiye hue 

[tavaaf=circuit, kuu=lane/street, malaamat=blame]
[pi.ndaar=pride/arrogance, sanam_kadaa=temple ] 

phir shauq kar rahaa hai Khariidaar kii talab
arz-e-mataa-e-aql-o-dil-o-jaa.N kiye hue 
[talab=search, mataa=valuables ] 

dau.De hai phir har ek gul-o-laalaa par Khayaal
sad_gul_sitaa.N nigaah kaa saamaa.N kiye hue 

phir chaahataa huu.N naamaa-e-dil_daar kholanaa
jaa.N nazar-e-dil_farebii-e-unvaa.N kiye hue 
[naama-e-dildaar=love letter, unvaa.N=title] 

maa.Nge hai phir kisii ko lab-e-baam par havas
zulf-e-siyaah ruKh pe pareshaa.N kiye hue 
[lab-e-baam=the corner of a terrace, siyaah=black/dark ] 

chaahe phir kisii ko muqaabil me.n aarazuu
surme se tez dashnaa-e-mizshgaa.N kiye hue 
[muqaabil=confronting, dashnaa=dagger, mizshgaa.N=eyelids ] 

ik nau_bahaar-e-naaz ko taake hai phir nigaah
chehara furoG-e-mai se gulistaa.N kiye hue 
[nau_bahaar-e-naaz=lover, furoG=light/bright ] 

phir jii me.n hai ki dar pe kisii ke pa.De rahe.n
sar zer baar-e-minnat-e-darbaa.N kiye hue 
[sar zer baare=bowed head] 

jii Dhuu.NDhataa hai phir vahii fursat ke raat din
baiThe rahe.n tasavvur-e-jaanaa.N kiye hue 
[tasavvur=imagination] 

'Ghalib' hame.n na chhe.D ki phir josh-e-ashk se
baiThe hai.n ham tahayyaa-e-tuufaa.N kiye hue 
[tahayyaa=determined ] 

Saturday, April 5, 2014

अपनी धुन में रहता हूँ :नासिर काज़मी












अपनी धुन में रहता हूँ, मैं भी तेरे जैसा हूँ 

ओ पिछली रुत के साथी
, अब के बरस मैं तन्हा हूँ 


तेरी गली में सारा दिन
, दुख के कंकर चुनता हूँ 

मुझ से आँख मिलाये कौन
, मैं तेरा आईना हूँ


मेरा दिया जलाये कौन
, मैं तेरा ख़ाली कमरा हूँ

तू जीवन की भरी गली
, मैं जंगल का रस्ता हूँ


अपनी लहर है अपना रोग
, दरिया हूँ और प्यासा हूँ
 

आती रुत मुझे रोयेगी
, जाती रुत का झोंका हूँ

apanii dhun me.n rahataa huu.N

apanii dhun me.n rahataa huu.N
mai.n bhii tere jaisaa huu.N

o pichhalii rut ke saathii
ab ke baras mai.n tanhaa huu.N

terii galii me.n saaraa din
dukh ke kankar chunataa huu.N

mujh se aa.Nkh milaaye kaun
mai.n teraa aa_iinaa huu.N

meraa diyaa jalaaye kaun
mai.n teraa Khaalii kamaraa huu.N

tuu jiivan kii bharii galii
mai.n jangal kaa rastaa huu.N

apanii lahar hai apanaa rog
dariyaa huu.N aur pyaasaa huu.N

aatii rut mujhe royegii
jaatii rut kaa jho.Nkaa huu.N

नासिर काज़मी

जन्म: 08 दिसंबर 1925, निधन: 02 मार्च 1972

जन्म स्थान: अंबाला, पंजाब, भारत

कुछ प्रमुख कृतियाँ: पहली बारिश, निशात-ए-ख़्वाब, मैं कहाँ चला गया 

Monday, March 17, 2014

इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ: नज़ीर बनारसी










इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ
मुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

जो कहना हो कहिए कि अभी जाग रहा हूँ
सोऊँगा तो सो जाऊँगा दिन भर का थका हूँ

कंदील समझ कर कोई सर काट न ले जाए
ताजिर[1]
 हूँ उजाले का अँधेरे में खड़ा हूँ

सब एक नज़र फेंक के बढ़ जाते हैं आगे
मैं वक़्त के शोकेस में चुपचाप खड़ा हूँ

वो आईना हूँ जो कभी कमरे में सजा था
अब गिर के जो टूटा हूँ तो रस्ते में पड़ा हूँ

दुनिया का कोई हादसा ख़ाली नहीं मुझसे
मैं ख़ाक हूँ
, मैं आग हूँ, पानी हूँ, हवा हूँ

मिल जाऊँगा दरिया में तो हो जाऊँगा दरिया
सिर्फ़ इसलिए क़तरा हूँ कि मैं दरिया से जुदा हूँ

हर दौर ने बख़्शी मुझे मेराजे मौहब्बत
नेज़े पे चढ़ा हूँ कभी सूलह[2]
 पे चढ़ा हूँ

दुनिया से निराली है
'नज़ीर' अपनी कहानी
अंगारों से बच निकला हूँ फूलों से जला हूँ
शब्दार्थ:
1.  ↑ व्यापारी, सौदागर
2.  ↑ सूली

जन्म: 25 नवंबर 1909, निधन: 23 मार्च 1996
 जन्म स्थान: बनारस, उत्तर प्रदेश, भारत
कुछ प्रमुख कृतियाँ: गंगो जमन, जवाहर से लाल तक, गुलामी से आजादी तक, चेतना के स्वर, किताबे गजल, राष्ट्र की अमानत राष्ट्र के हवाले
विविध: राजकमल प्रकाशन से मूलचंद सोनकर के संपादकत्व में 'नजीर बनारसी की शायरी' नामक पुस्तक प्रकाशित हुई है

Tuesday, January 14, 2014

उलटी हो गई सब तदबीरें: मीर

उलटी हो गई सब तदबीरें[1], कुछ न दवा ने काम किया
देखा इस बीमारी-ए-दिल ने आख़िर काम तमाम किया

अह्द-ए-जवानी[2] रो-रो काटा, पीरी[3] में लीं आँखें मूँद
यानि रात बहुत थे जागे सुबह हुई आराम किया

नाहक़ हम मजबूरों पर ये तोहमत है मुख़्तारी[4] की
चाहते हैं सो आप करें हैं, हमको अबस[5] बदनाम किया

सारे रिन्दो-बाश[6] जहाँ के तुझसे सजुद में रहते हैं[7]
बाँके टेढ़े तिरछे तीखे सब का तुझको अमान किया

सरज़द हम से बे-अदबी तो वहशत[8] में भी कम ही हुई
कोसों उस की ओर गए पर सज्दा हर हर गाम किया

किसका क़िबला कैसा काबा कौन हरम है क्या अहराम
कूचे के उसके बाशिन्दों ने सबको यहीं से सलाम किया

ऐसे आहो-एहरम-ख़ुर्दा की वहशत खोनी मुश्किल थी
सिहर किया, ऐजाज़ किया, जिन लोगों ने तुझ को राम किया

याँ के सपेद-ओ-स्याह में हमको दख़ल जो है सो इतना है
रात को रो-रो सुबह किया, या दिन को ज्यों-त्यों शाम किया

सायदे-सीमीं[9] दोनों उसके हाथ में लेकर छोड़ दिए
भूले उसके क़ौलो-क़सम पर हाय ख़याले-ख़ाम किया

ऐसे आहू-ए-रम ख़ुर्दा[10] की वहशत[11] खोनी मुश्किल है
सिह्र किया, ऐजाज़ किया, जिन लोगों ने तुझको राम[12] किया

'मीर' के दीन-ओ-मज़हब का अब पूछते क्या हो उनने तो
क़श्क़ा खींचा[13] दैर [14] में बैठा, कबका तर्क[15] इस्लाम किया
शब्दार्थ:
  1. ↑ युक्तियाँ
  2. ↑ यौवन-काल
  3. ↑ वृद्धावस्था
  4. ↑ स्वतंत्रता
  5. ↑ यूँ ही
  6. ↑ शराबी/ मवाली
  7. ↑ तेरा सम्मान करते हैं
  8. ↑ पागलपन में
  9. ↑ चाँदी-सी बाहें
  10. ↑ ज़ख़्म खाए-हिरण
  11. ↑ पागलपन
  12. ↑ शांत
  13. ↑ तिलक लगाया
  14. ↑ मंदिर
  15. ↑ छोड़
ulaTii ho gaii.n sab tadabiire.n, kuchh na davaa ne kaam kiyaa Meer Taqi Meer 

ulaTii ho gaii.n sab tadabiiren, kuchh na davaa ne kaam kiyaa
dekhaa is biimaarii-e-dil ne aaKhir kaam tamaam kiyaa 
ahd-e-javaanii ro-ro kaaTaa, piirii me.n lii.n aa.Nkhe.n muu.Nd
yaani raat bahot the jaage subah huii aaraam kiyaa 
[piirii=old age]
naahaq ham majabuuro.n par tohamat hai muKhtaarii kii
chaahate hai.n so aap kare hai.n, hamako abas badanaam kiyaa
[naahaq=unnecessarily; tohmat=slander/accusation; abas=idle/useless]
sarazad ham se be-adabii to wahashat me.n bhii kam hii huii
koso.n us kii or gae par sajdaa har har gaam kiyaa 
[sarazad=to do]
aise aaho-eharam-Khurdaa kii wahashat khonii mushkil thii
sihar kiyaa, ijaaz kiyaa, jin logo.n ne tujh ko raam kiyaa 
yaa.N ke saped-o-syaah me.n hamako daKhal jo hai so itanaa hai
raat ko ro-ro subah kiyaa, din ko jyo.n-tyo.n shaam kiyaa
'Mir' ke diin-o-mazahab ko ab puuchhate kyaa ho un ne to
qashqaa khii.nchaa, dair me.n baiThaa, kab kaa tark islaam kiyaa

Friday, December 27, 2013

नुक्‌तह-चीं है ग़म-ए दिल उस को सुनाए न बने: ग़ालिब


नुक्‌तह-चीं है ग़म-ए दिल उस को सुनाए न बने
क्‌या बने बात जहां बात बनाए न बने
मैं बुलाता तो हूं उस को मगर अय जज़्‌बह-ए दिल
उस पह बन जाए कुछ ऐसी कि बिन आए न बने
खेल सम्‌झा है कहीं छोड़ न दे भूल न जाए
काश यूं भी हो कि बिन मेरे सताए न बने
ग़ैर फिर्‌ता है लिये यूं तिरे ख़त को कि अगर
कोई पूछे कि यह क्‌या है तो छुपाए न बने
इस नज़ाकत का बुरा हो वह भले हैं तो क्‌या
हाथ आवें तो उंहें हाथ लगाए न बने
कह सके कौन कि यह जल्‌वह-गरी किस की है
पर्‌दह छोड़ा है वह उस ने कि उठाए न बने
मौत की राह न देखूं कि बिन आए न रहे
तुम को चाहूं कि न आओ तो बुलाए न बने
बोझ वह सर से गिरा है कि उठाए न उठे
काम वह आन पड़ा है कि बनाए न बने

`इश्‌क़ पर ज़ोर नहीं है यह वह आतिश ग़ालिब
कि लगाए न लगे और बुझाए न बने



nuktaachii.N hai Gam-e-dil us ko sunaaye na bane 
nuktaachii.N hai Gam-e-dil us ko sunaaye na bane 
kyaa bane baat jahaa.N baat banaaye na bane 
[nuktaachii.N=critic/sweetheart ] 
mai.n bulaataa to huu.N us ko magar ae jazbaa-e-dil 
us pe ban jaaye kuchh aisii ki bin aaye na bane 
khel samajhaa hai kahii.n chho.D na de, bhuul na jaaye 
kaash yuu.N bhii ho ki bin mere sataaye na bane 
Gair phirataa hai lie yuu.N tere Khat ko ki agar 
koii puuchhe ki ye kyaa hai to chhupaaye na bane 
is nazaakat kaa buraa ho vo bhale hai.n to kyaa 
haath aaye.n to u.nhe.n haath lagaaye na bane 
[nazaakat=elegance] 
kah sake kaun ki ye jalvaa_garii kisakii hai 
pardaa chho.Daa hai vo usane ki uThaaye na bane 
[jalvaa_garii=manifestation ] 
maut kii raah na dekhuu.N ki bin aaye na rahe 
tum ko chaahuu.N ki na aao to bulaaye na bane 
bojh wo sar pe giraa hai ki uThaaye na uThe 
kaam vo aan pa.Daa hai ki banaaye na bane 
ishq par zor nahii.n, hai ye vo aatish 'Ghalib' 
ki lagaaye na lage aur bujhaaye na bane 


[aatish=fire ]